कांग्रेस का ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर अनोखा प्रदर्शन

कांग्रेस का ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर अनोखा प्रदर्शन
- ऑक्सीजन सिलेंडर पर फूल माला चढ़ाकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी
- इस झूठी सरकार के बयान से दुःखी होकर सिलेंडर ने आत्महत्या कर ली
मध्यप्रदेश/इंदौर:
ऑक्सीजन से एक भी मौत ना होने के बयान पर कांग्रेसियों ने सोमवार को इंदौर में सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर पर फूल माला चढ़ाकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ये प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक खंडेलवाल, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र यादव, प्रवक्ता गिरीश जोशी के नेतृत्व में हुआ।
प्रदर्शनकारियों का कहना है की सरकार कह रही है कि प्रदेश सहित देशभर में एक भी करोना पीड़ित व्यक्ति की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। उन्होने कहा की जिस ऑक्सीजन सिलेंडर के कारण देश के करोड़ों लोगों की जान बची, आज उसने इस झूठी सरकार के बयान से दुःखी होकर आत्महत्या कर ली। भाजपा सरकार ने संसद में इतिहास का सबसे बड़ा झूठ बोला है। देश मैं लाखों लोग ऑक्सीजन की कमी से तड़प-तड़प के मरे हैं।
कांग्रेस के नेताओ ने कहा की सभी ने देखा है कि कोरोना पीड़ित व्यक्ति का परिवार ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दर-दर भटका है और हजारों रुपए देकर उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदा है। उसके बाद भी भाजपा सरकार संसद में झूठ कह रही हैं कि किसी की भी मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई, उन्होंने कहा कि सरकार उन लाखों लोगों की मौत का मजाक बना रही है जिनकी मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई है।
.jpeg)



