ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP पुलिस से उठा केंद्रीय मंत्री का भरोसा! बहिष्कार कर सेवा लेने से किया इनकार, जानिए पूरा मामला ?

दमोह। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दमोह पुलिस का बहिष्कार करते हुए आज से कोई भी सेवा लेने से इंकार कर दिया। अब उनकी सुरक्षा में केवल निजी सुरक्षा गार्ड के अलावा कोई भी पुलिसकर्मी नहीं रहेगा। केंद्रीय मंत्री ने यह बयान सार्वजनिक तौर पर मीडिया के सामने दिया है।

दरअसल दमोह जिले में भाजपा पार्षद यशपाल ठाकुर के खिलाफ पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज किया है. जिसके चलते केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल नाराज हैं।जब बड़ी संख्या में वार्ड की जनता केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से मिलने पहुंची. पूरे मामले की जानकारी दी। तब जनता को आश्वासन देते हुए केंद्रीय मंत्री ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह पुलिस की जल्दबाजी का नतीजा है। मैं पुलिस अधीक्षक और इस कार्रवाई के खिलाफ हूं. मेरे कार्यकर्ता पर झूठा मुकदमा दर्ज हुआ है। लेकिन पुलिस ने बहुत जल्दबाजी की। अब जब तक इन सभी को न्याय मिलेगा, तब तक दमोह पुलिस का मैं बहिष्कार करता हूं। पुलिस की कोई सेवा नहीं लूंगा। दमोह पुलिस का कोई भी कर्मचारी मेरे साथ या मेरे बंगले पर नहीं रहेगा। इस घटना के बाद से पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या पुलिस ने जानबूझकर कार्रवाई करने में जल्दबाजी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button