इंडिया गठबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कही बड़ी बात: देखें video

जबलपुर। मध्यप्रदेश के सियासत में इनदिनों कई तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच इंडिया गठबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि इंडिया गठबंधन अहंकार से भरा हुआ है। ये जिस डाल पर बैठते हैं उसी को काटते है। चुनाव आते ही कांग्रेसी सीजनल हिन्दू बन जाते हैं। गठबन्धन के नेता पिछले बार भी विरोध में आए थे। सनातन धर्म अनंतकाल से है और अनंतकाल तक रहेगा। हमारे सनातन धर्म चुनावी नहीं आस्था का विषय है। ईश्वर कांग्रेस को हमेशा जन आक्रोश यात्रा निकलाने का मौका देते रहे।

साथ ही जम्मू कश्मीर की घटना को निन्दनीय बताते हुए कहा कि आने वाले वक्त में उसका जवाब दिया जायेगा। लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन, जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा को भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बार फिर हम बहुमत की सरकार बनाने जा रहे है। कमलनाथ कहीं भी जाए कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। मैं आज कमलनाथ के ही इलाके में जन आशीर्वाद यात्रा करने जा रहा हूं।

 

Exit mobile version