सभी खबरें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने लगायी पब्लिक प्लेस पर झाड़ू, कांग्रेस ने कसा तंज

  • सिंधिया का झाड़ू लगाने का वीडियो आया सामने
  • लोगों को दिया सफाई का संदेश

ग्वालियर/अंजली कुशवाह: एक नया वीडियो सामने आने से कांग्रेस ने सिंधिया पर निशाना साधा है. इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पब्लिक प्लेस पर झाड़ू लगते हुए नजर आ रहे हैं. उनके अभी तक के राजनीतिक सफर में ऐसा पहली बार हुआ है जब सिंधिया हाथ में झाड़ू उठाकर लोगों को सफाई का संदेश दिया हैं. बता दें कि केन्द्रीय मंत्री ने दिल्ली में नागरिक उड्‌डयन मंत्रालय में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत अपने मंत्रालय की सफाई की. इससे पहले भी बुरहानपुर के डोईफोड़िया में चुनाव प्रचार के दौरान उनका डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर आया था.

कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कसा तंज

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए तंज कसा है. कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा- नागरिक उड्‌डयन मंत्रालय में अभी यही बचा था. शिखर से जमीन पर…। गंदगी वाली जगह पर सफाई करते तो अच्छा संदेश जाता, लेकिन साफ सड़क पर सफाई की नौटंकी-फोटोबाजी ठीक नहीं है.

भाजपा के आचरण में रमते जा रहे हैं सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया तेजी से वह भाजपा के आचरण में रमते जा रहे हैं. जिसका एक उदाहरण सोमवार सुबह दिल्ली में नागरिक उड्‌डयन मंत्रालय में देखने को मिला. केन्द्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह जैसे ही मंत्रालय पहुंचे तो उन्होंने सफाई अभियान शुरू कर दिया और सारे स्टाफ को बुलाकर विशेष स्वच्छता अभियान के तहत मंत्रालय की साफ-सफाई की और कचरा भी भरा. बता दें कि यह अपने आप में पहला मौका है कि सिंधिया घराने से किसी ने झाड़ू लगाई हो.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button