सभी खबरें

ग्वालियर के जंगल में मिला 3 टुकड़ों में लावारिस शव, हत्या के बाद बोरे में बाँधकर फेंका गया

  • सिमरिया के जंगलों में मिली युवक की लाश
  • शव के 03 टुकड़े करके जंगल में फेका
  • बदबू आने पर लोगों ने दी पुलिस को सूचना
  • मृतक की पहचान करने में मुश्किल

ग्वालियर/अंजली कुशवाह: ग्वालियर में अजीब दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी हैं. जहाँ घाटीगांव स्थित सिमरिया के जंगलों में अज्ञात युवक की लाश मिली है. हैरानी की बात ये हैं कि लावारिस शव के 03 टुकड़े हैं और बोरी में बंद मिला है. मृतक के शरीर को 3 हिस्सों में अलग-अलग काटकर पॉलीथिन में पैक करके जंगल में फेंका गया है. पुलिस ने शव के टुकड़ों को समेटकर पड़ताल शुरू की है.

शव युवती का हैं या युवक का

बता दें कि पुलिस पहले इस गुत्थी में उलझी रही कि मिला हुआ शव युवक का है या युवती का. इसके बाद शनिवार दोपहर पोस्टमॉर्टम हाउस पर डॉक्टरों ने बताया कि शव किसी युवक का हैं, जिसकी उम्र 30 से 35 साल रही होगी. पुलिस के अनुसार अज्ञात हत्यारे ने युवक की बेरहमी से हत्या की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर किसी प्रकार का कोई सबूत नहीं मिला है और न ही आसपास ब्लड के निशान है जिससे ये जाहिर होता हैं कि अज्ञात युवक की हत्या कहीं और की गई है. फ़िलहाल पुलिस टुकड़ों को जोड़कर शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम सिमरिया के जंगल में एक बोरा लावारिस हालत में पड़ा मिला. स्थानीय लोगों को बोरे से बदबू आने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरा खोला तो अंदर तीन प्लास्टिक की पॉलीथिन थीं. इन पॉलीथिन में हत्यारे ने लाश को काटकर अलग-अलग टुकड़ों में रखा था. घटना का पता चलते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी जांच के लिए बुलाया गया.

मृतक की शिनाख्त में परेशानी

पुलिस के अनुसार युवक की हत्या कहीं और करके लाश को यहां फेंका गया है. शव गल चुका है और बहुत ही बुरी हालत में होने के कारण पहचान कर पाना भी मुश्किल है. मृतक की शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने जिले के साथ ही दूसरे राज्यों को भी इसकी सूचना दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button