उमा को मिला साध्वी का समर्थन, कांग्रेस नेता ने कहा- इन्हें मरीजों की बद्दुआ लगेगी
.jpg)
भोपाल/प्रियंक केशरवानीः– सियासत में हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाली पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और भोपाल सासंद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। प्रदेश में शराबबंदी को लेकर मोर्चा खोली बैठी उमा को अब साध्वी का साथ मिल चुका है। प्रदेश मे साध्वी प्रज्ञा ने शराबबंदी को लेकर वकालत की है, जिसके बाद प्रज्ञा ने कहा कि में खुल कर शराब बंदी का विरोध करती हूं, शराब एक विष है और इस विष को बंद करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीति करने वाले अपने घर में शराब पीते होंगे इसलिए उन्हें पीड़ा हो रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने ट्वीट कर साधा निशाना-
साध्वी के शराब बंदी वाले बयान पर कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा कि, इन्हें मरीजों की बद्दुआ लगेगी। साध्वी जी हालही, में कुछ दिन पहले शराब को औषधि बता रही थी, और आज उसी औषधि को बंद करने की बात कर रहीं हैं… इन्हें मरीजों की बद्दुआ लगेगी। साथ की कहा कि इन्हें शराब से परिवार बर्बाद होते हुए दिख रहे हैं। ऐंसा है तो अपनी सरकार से शराबबंदी की मांग करें, शराबबंदी की मांग को लेकर सड़क पर उतरें।




