सभी खबरें

चौ तरफा घिरे सारंग विवादित बयान पर लिया यू-टर्न। 

मध्यप्रदेश/भोपाल:- प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने एक दिन पहले दिए बयान पर यू-टर्न ले लिया है दरअसल एक दिन पहले सारंग ने कहा था 15 अगस्त 1947 को दिए भाषण से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी है,इस पर कांग्रेस नेताओं ने मंत्री के साथ साथ भाजपा सरकार को घेर लिया। इस बीच आज एक दिन बयान को लेकर पूछे सवाल पर सारंग ने अपने शब्दों को बदला और कहा जवाहरलाल नेहरू की नीती के कारण देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी है,तो कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द होने लगा क्योंकि मेने उनकी दुखती नस पर हाँथ रख दिया। 

सारंग ने कहा कि कांग्रेस बोलती है कि नेहरू जी ने देश का निर्माण किया है। तो ये भी तो बताना चाहिए कि आजादी के बाद नेहरू ने गांधी की अर्थव्यवस्था के मॉडल को तिलांजलि भी दी है। गाँधी जी का मॉडल यह था की गांव का मॉडल गांव में ही रहे , लेकिन नेहरू तो विलायत से पढ़े हुए है और वह स्वयं पश्चिमी संस्कृति इतने प्रभावित थे कि उन्होंने हिन्दुस्तान और भारतीयता को पूर्ण रूप से सदा के लिए त्याग दिया। इसका ही परिणाम है की देश जो कृषि आधारित अर्थव्यवस्था पर आगे बढ़ना चाहिए था उसमें कहीं न खाई गति में कमी आई।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button