दो मालगाड़ियों आपस में टकराई, पटरी से उतरे 6 डिब्बे, पायलट हुआ घायल

सुल्तानपुर जंक्शन के पास गुरुवार अलसुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक मालगाड़ी का पायलट घायल हो गया। जबकि 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी टकराने के बाद लखनऊ-वाराणसी रूट पूरी तरह बाधित रहा। मिली जानकारी के मुताबिक सुल्तामपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियों के आ जाने से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। अगर यह मालगाड़ी की जगह यात्री ट्रेन के साथ हुआ होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और ट्रैक को क्लियर कराने का काम जारी है।

ऐसे हुआ हादसा
सुल्तानपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास आज भोर में करीब साढ़े पांच बजे लखनऊ और वाराणसी की ओर से आ रही दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में वाराणसी की ओर से आ रही मालगाड़ी का ड्राइवर घायल बताया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद दोनों मालगाड़ियों के इंजन तो क्षतिग्रस्त हो गये हैं। साथ ही एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए है।

Exit mobile version