सभी खबरें

कोरोना से रविवार को हुई दो की मौत, संक्रमित मिले 93 व्यक्तियों में से कई की सूची जारी

कोरोना से रविवार को हुई दो की मौत, संक्रमित मिले 93 व्यक्तियों में से कई की सूची जारी

जबलपुर। रविवार को कोरोना के 93 नए पॉजिटिव सामने आए। वहीं दो लोगों की मौत भी हुई। सुबह लालमाटी निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति और रविवार रात में दमोह नाका निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके अलावा प्रशासन ने रविवार के को संक्रमित मिले व्यक्तियों की सूची भी जारी की है।
  कोरोना संक्रमित मिले इन व्यक्तियों में पर्ल हाईट्स नागरथ चौक निवासी 79 वर्षीय वृद्ध महिला और 29 वर्षीय पुरुष, नवीन विद्या भवन के पास आशियाना अपार्टमेंट निवासी 53 वर्षीय महिला, एसएफआरआई पोलीपाथर निवासी 50 वर्षीय पुरुष, हाऊबाग रोड नेपियर टाउन निवासी 50 वर्षीय पुरुष, स्नेहनगर गेट नम्बर चार निवासी 75 वर्षीय वृद्ध महिला, पुलिस लाइन निवासी 45 वर्षीय महिला, कुमार हॉस्पिटल के पास नागपुर रोड निवासी 60 वर्षीय एवं 35 वर्षीय महिला और 28 वर्षीय पुरुष, तैयब अली पेट्रोल पंप के पास गुलमोहर अपार्टमेंट निवासी 66 वर्षीय पुरुष, गांधी गंज गल्ला मंडी निवाडग़ंज निवासी 26 वर्षीय युवती और 36 साल की महिला, आनंद नगर निवासी 1 वर्ष की बच्ची और 61 वर्षीय पुरुष, पोस्ट ऑफिस के पास बिलहरी वार्ड नम्बर-सड़सठ निवासी 62 एवं 30 बर्षीय पुरूष, 9 साल का बालक एवं 34, 28 और 29 साल की महिला, आईटीबीपी का 29 वर्षीय जवान, गली नम्बर छह सदर निवासी 58, 50 और 38 साल की महिला एवं 4 साल की बालिका, नेशनल हॉस्पिटल के पास गोलबाजार निवासी 34 वर्षीय पुरुष एवं 36 एवं 26 साल की महिला, पुष्पक नगर बड़ा साईं मन्दिर आधारताल निवासी 56 और 30 वर्ष की महिला, एलआईजी धन्वन्तरी नगर निवासी 30 वर्षीय पुरुष, सिविल लाइन निवासी 58 वर्षीय पुरुष, अभिनन्दन कॉलोनी तिलहरी निवासी 48 वर्षीय पुरुष, रतन नगर निवासी 12 साल की बालिका, सिद्धबाबा लालमाटी निवासी 43 वर्षीय पुरुष, मदनमहल निवासी 55 वर्षीय महिला, शुक्रवारी बजरिया हनुमानताल निवासी 43 एवं 39 वर्षीय  पुरुष और 33 साल की महिला, गली नंबर 13 शांति नगर निवासी 80 साल का वृद्ध, 43 वर्षीय पुरुष और 10 वर्ष की बालिका, वार्ड नम्बर दो मझौली निवासी 35 वर्षीय पुरुष और 20 वर्षीय युवक, वार्ड नम्बर चौदह मझौली निवासी 56 वर्षीय पुरुष, सिंघई कॉलोनी दीक्षितपुरा निवाडग़ंज निवासी 38 वर्षीय पुरुष, विश्वकर्मा का बाडा लटकारी का पड़ाव निवासी 68 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय महिला, 20 साल की युवती और 8 वर्ष की बालिका, मदन मोहन मालवीय वार्ड बड़ी ओमती निवासी 58 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला और 24 साल की युवती, भरतीपुर बड़ी ओमती निवासी 80 साल का वृद्ध, 13 वर्ष की बालिका और 17 वर्ष का किशोर, बेतवा ब्लॉक पुलिस लाइन निवासी 49 वर्षीय पुरुष, 16 साल की बालिका और 9 साल का बालक, नई बिल्डिंग पुलिस लाइन निवासी 22 वर्षीय युवती, खमरिया पिपरिया निवासी 22 वर्षीय युवती, कृष्णा कॉलोनी के पास ताम्रकार मोहल्ला शीतलामाई वार्ड निवासी 18 वर्षीय युवती, सीएचसी पाटन निवासी 54 वर्षीय पुरुष, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सुभाष नगर निवासी 40 और 41 वर्षीय महिला, लाईफ मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती 70, 59 एवं 54 वर्षीय पुरुष एवं 63 और 50 साल की महिला, गली नम्बर तेईस सदर निवासी 39 वर्षीय महिला, सदाफल कुंडम निवासी 46 वर्षीय पुरुष, शिवाजी वार्ड पनागर निवासी 58 वर्षीय पुरुष, ग्राम घँसौर बरगी निवासी 22 वर्षीय युवती, भगवान विहार अपार्टमेंट नेपियर टाउन निवासी 51 वर्षीय महिला, मंडी मदार टेकरी रद्दी चौकी निवासी 18 वर्षीय युवक, काली मंदिर के पास सदर निवासी 95 साल का वृद्ध, दत्त टाउनशिप तिलहरी निवासी 14 साल का बालक, 20 वर्षीय युवक एवं 51 वर्षीय पुरूष, प्रथम कॉलोनी बिलहरी निवासी 15 साल की बालिका तथा मोहनिया कुशनेर पनागर निवासी 18 साल का युवक एवं 38 साल की महिला शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button