उमरियापान से भेजे गए दोनों कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट आई निगेटिव

उमरियापान से भेजे गए दोनों कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट आई निगेटिव
पिंडरई गांव में हड़कंप मचने के बाद मौके पर पहुँचा अधिकारियों का दल, समझाइस देकर अफवाहों की किया पुष्टि
ढीमरखेड़ा से राजेंद्र कुमार चौरसिया की रिपोर्ट :- उमरियापान- ढीमरखेड़ा क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है।उमरियापान अस्पताल द्वारा कोरोना वायरस की जांच हेतु भेजे गए दो संदिग्धों के सैंपलों की रिपोर्ट नेगिटिव आई है।यह जानकारी उमरियापान बीएमओ डा राजेश केवट ने दिया है।बीएमओ ने बताया कि उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अन्तर्गत पचपेढ़ी और पिंडरई गांव में बीते 11 मई को मुंबई से कुछ लोग वापस लौटे थे। सभी को होम क्वारेंटीन किया गया था। 28 मई को कोरोना संदिग्ध होने पर दो लोगों के सेंपलिंग कराने जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। 29 मई को जिला अस्पताल से जबलपुर के लिए सेंपल भेजे गए। सोमवार को दोनों संदिग्धों की जांच रिपोर्ट नेगिटिव आई है।
उमरियापान अस्पताल से दो संदिग्धों के कोरोना सेंपलिंग जाने के बाद सोमवार दोपहर पिंडरई गांव में हड़कंप की स्थिति मच गई है।जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी भनक लगी।आनन फानन उमरियापान नायब तहसीलदार हरिसिंह धुर्वे,ढीमरखेड़ा टीआई एनके पांडेय,बीएमओ डॉ राजेश केवट बल के साथ पिंडरई पहुँचे।ढीमरखेड़ा के पिंडरई और उमरियापान के पचपेढ़ी गांव में कोरोना संदिग्धों के होने की खबर धीरे धीरे पूरे तहसील क्षेत्र में फैल गई। पिंडरई गांव मौके पर पहुँचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर क्षेत्र में फैली अफवाहों की पुष्टि कर उन्हें दूर किया है। साथ ही बाहर से आये लोगों को अपने घरों में रहने की समझाइश दी है। अधिकारियों ने बताया कि ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र की स्थिति सामान्य है।फिर भी सुरक्षा एहतियात बरतने की समझाइश लोगों को दिया है.

.jpg)


