सभी खबरें

बराक ओबामा, बिल गेट्स समेत दुनिया के कई दिग्गजों के ट्विटर अकाउंट हैक, फ़र्ज़ी ट्वीट कर मांगा गया था पैसा

बुधवार की रात माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लिए पूरी तरह से भयावह रही। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स (Bill Gates), अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barak Obama), डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बिडेन (Joe Beden), अमेजन प्रमुख जेफ बेजोस (Jef Bejoes) समेत ना जाने कितने दिग्गजों का ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) एक साथ हैक कर लिया गया। ये अभी तक की सबसे बड़ी हैकिंग (Hacking) मानी जा रहीं हैं। जिसमें इतने बड़े दिग्गजों के ट्विटर अकाउंट हैक किए गए। 

अकाउंट हैक करने के बाद सभी अकाउंट्स से ट्वीट कर बिटकॉइन (Bitcoin) के रूप में पैसा मांगा जा रहा था। 

बता दे कि बिल गेट्स के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि हर कोई मुझसे कह रहा है कि ये समाज को वापस देने का वक्त है, तो मैं कहना चाहता हूं कि अगले तीस मिनट में जो पेमेंट मुझे भेजी जाएगी मैं उसका दोगुना लौटाऊंगा। आप 1000 डॉलर का बिटकॉइन भेजो, मैं 2000 डॉलर वापस भेजूंगा। 

हालांकि अभी फौरी तौर पर इस मुश्किल को दूर कर लिया गया हैं। जबकि इस हैकिंग (Hacking) के बाद कई घंटों तक ट्विटर ने ब्लू टिक (Blue Tick) वाले सभी अकाउंट को बंद कर दिया गया था। 

वहीं, ट्विटर के सीईओ जैक (Twitter CEO Jack) की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि आज ट्विटर में बहुत ही मुश्किल भरा दिन था, जो हैकिंग हुई उसे हमने रोकने का प्रयास किया। इसके लिए काफी अकाउंट्स को बंद कर दिया गया था, हालांकि अब अकाउंट फिर शुरू किए जा चुके हैं। ये हैकिंग कैसे हुई और इसके पीछे कौन था, इसकी पड़ताल जारी हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button