सभी खबरें

इस दिन "24 मंत्री" लेंगे शपथ! सीएम शिवराज ने फिर की राज्यपाल से मुलाक़ात, अटकलें तेज़

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – 21 अप्रैल को मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार (BJP Government) बनाने के 29 दिन बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के मंत्रिमंडल (Cabinet) का विस्तार किया था। हालांकि इस दौरान सीएम शिवराज ने अपने कैबिनेट में 5 लोगों को मंत्री बनाया। जिसमें तीन भाजपा के और दो ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) कोटे से हैं। 

छोटे मंत्रिमंडल के गठन के बाद सीएम शिवराज ने जल्द ही इसके विस्तार की बात कहीं थी। लेकिन कोरोना महामारी (Corona Crisis) के चलते ये संभव नहीं हो पाया। इस दौरान कई तरह की खबरे सामने आई, जिसमें कहा गया कि 3 से 6 मई के बीच सीएम शिवराज विस्तार कर लेंगे। लेकिन आज 13 मई हो गई, पर विस्तार नहीं हुआ। 

इसी बीच अब ये चर्चा है कि लॉकडाउन 4 (Lockdown 4) की शुरूआत में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं। संभावना है कि मंत्रिमंडल में 22 से 24 मंत्री हो सकते हैं। दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान आज राज्यपाल लालजी टंडल (Governor Lalji Tandon) से मुलाकात करने राजभवन (Rayjabhavan) पहुंचे हैं। जिसके बाद शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार (Shivraj Cabinet Expension) की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं।

सूत्रोें के मुताबिक सीएम शिवराज ने राज्यपाल के साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की हैं। माना जा रहा है कि लॉक डाउन 3 (Lockdown 3) ख़त्म होते ही सीएम शिवराज इसका विस्तार कर लेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button