सभी खबरें

25 Years of DDLJ:- सोशल मीडिया पर छाए "राज और सिमरन", लंदन के "लीसेस्टर स्क्वायर" पर लगेगी शाहरुख-काजोल की मूर्ति

25 Years of DDLJ:- सोशल मीडिया पर छाए “राज और सिमरन”, लंदन के “लीसेस्टर स्क्वायर” पर लगेगी शाहरुख-काजोल की मूर्ति

 द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव

 वैसे तो फिल्मों की दुनिया में ऐसी कई प्रेम कथाएं हैं जो लोगों का दिल जीतने वाली है पर “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” वह फिल्म है जो लोगों के जहन में अमर है. 
 आज शाहरुख खान(Shahrukh Khan) और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे को 25 वर्ष पूरे हो गए. डीडीएलजे के फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माता निर्देशक और अभिनेता, अभिनेत्रियों को बधाई दे रहे हैं. इसके साथ ही एक और बेहद खास चीज हुई है वह यह है कि शाहरुख खान और काजोल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल का नाम बदलकर राज मल्होत्रा और सिमरन कर लिया है..

 

https://twitter.com/iamsrk/status/1318409747343699968?s=19

https://twitter.com/itsKajolD/status/1318414727794413568?s=09

 अंग्रेजी शहर में हमेशा के लिए अमर हो जाएगी राज सिमरन की प्रेम कहानी

 लंदन (London) वह शहर है जो इस फिल्म का मुख्य किरदार है. फिल्म में  कई हिस्से लंदन में शूट किए गए हैं.. तो लंदन भी डीडीएलजे की सिल्वर जुबली क्यों ना मनाएं..
 प्रेम की सुपरहिट कहानी के राज और सिमरन को बेहद खूबसूरत मूर्ति में ढ़ालकर london के लीसेस्टर स्क्वायर पर हमेशा के लिए अमर कर दिया जाएगा..

हार्ट आफ लंदन बिजनेस अलायंस’ ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ‘दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे’ की यह प्रतिमा लंदन के बीचो बीच स्थित लीसेस्टर चौक पर फिल्माए गए सिनेमा के दृश्य का हिस्सा होगी…2021 में शाहरुख काजोल की Bronze Statue का अनावरण किया जाएगा.

 राज-सिमरन की लव स्टोरी सच्चे प्यार को करती है बयां:- 

 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई यह फिल्म आज भी सच्चे प्यार को बयां करती हैं. राज सिमरन की लव स्टोरी प्रेरणा स्त्रोत बन कर सामने आ रहे हैं. और इस फिल्म को देखने के बाद लगातार शाहरुख खान और काजोल के फैन बढ़ते ही जा रहे हैं.

दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' को लेकर शाहरुख ने कहा कि- 'इस फिल्म में 'राज' और 'सिमरन' के किरदार के लिए ऑन-स्क्रीन जो एक चीज सबसे ज्यादा काम आई वो थी मेरी और काजोल की ऑफ-स्क्रीन फ्रेंडशिप. हमारी दोस्ती इतनी शानदार थी कि कभी-कभी लगता ही नहीं था हम दोनों एक्टिंग कर रहे हैं..
 वहीं इस फिल्म को लेकर काजोल ने कहा कि हमें ऐसा कभी लगा ही नहीं कि फिल्म के कोई भी सीन अजीब है..
 शाहरुख के साथ काम करके हमेशा अच्छा महसूस हुआ.

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने उस वक्त 10 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे. 25 साल पहले इस फिल्म को बनाने में 4 करोड़ रुपये की लागत लगी थी जिसने इंडिया में 89 करोड़ रुपये और ओवरसीज मार्केट से 13.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी..
 अगर यह फिल्म इस दौर में रिलीज हुई होती तो या अंदाजा लगाना भी बेहद मुश्किल होता की फिल्म कितनी कमाई कर रही है..

 इस वक्त सोशल मीडिया पर डीडीएलजे टॉप ट्रेंड चल रहा है..
 लोगों ने फिल्म निर्माता-निर्देशकों से इस बात की भी गुजारिश की है कि ऐसी और भी फिल्में बनाई जाए ताकि इस तरह की फिल्मों का क्रेज कभी ना खत्म हो.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button