अमेरिका और ईरान की बीच बढ़ते तनाव पर ट्रंप का जवाब,कहा- ईरान के हर हमले का करारा जवाब देंगे

अमेरिका और ईरान की बीच बढ़ते तनाव पर ट्रंप का जवाब,कहा- ईरान के हर हमले का करारा जवाब देंगे
अमेरिका ने हाल ही में ईरान के बगदाद स्थित एयरपोर्ट में हवाई हमले करते हुई तीन रॉकेट दाग दिये जिसमें शीर्ष ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद अमेरिका और ईरान दोनों देशों के बीच तनाव है.और तनाव इतना बढ़ गया कि कयास लगाए जा रहे कि ये विश्व युद्ध 3 की तैयारी है।वही इस बीच इराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास के पास कल एक बार फिर दो रॉकेट से हमला किया गया है. इससे पहले शनिवार को भी अमेरिकी दूतावास और बलाद एयरबेस पर चार रॉकेट से हमला किया गया था. इस हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि हम ईरान के हर हमले का करारा जवाब देंगे.
क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप ने
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरान में 52 स्थानों को चुना है और अगर ईरान ने अपने कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की कोशिश की तो हम उन ठिकानों पर बहुत तेज और बहुत खतरनाक जवाब देंगे. सुलेमानी को मारने का आदेश ट्रंप ने दिया था. ट्रंप ने ट्विटर पर कहा, “इसे एक चेतावनी समझें कि अगर ईरान ने किसी अमेरिकी व्यक्ति या संपत्ति पर हमला किया तो हमने ईरान के 52 ठिकानों पर निशाना लगाया हुआ है, जिनमें कुछ ईरान के लिए काफी उच्च स्तरीय और महत्वपूर्ण हैं और ईरान की संस्कृति, उन लक्ष्यों और खुद ईरान पर बहुत तेज और बहुत ही मारक हमला होगा.” समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक राष्ट्रपति ने कहा, “अमेरिका और ज्यादा धमकी नहीं चाहता.”
ट्रंप ने कहा, ‘’साल 1979 में संकट के समय तेहरान में अमेरिका के 52 राजनयिकों और नागरिकों को बंधक बना लिया गया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक रिश्ते बहुत नाजुक हो गए थे.’’ हालांकि ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 'युद्ध शुरू करने के लिए नहीं बल्कि रोकने के लिए' इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कुद्स फोर्स के कमांडर सुलेमानी को मारने का आदेश दिया था.




