सभी खबरें

"कोरोनावायरस भी एक जीवित जीव है उसे भी जीने का अधिकार", पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर मचा बवाल

“कोरोनावायरस भी एक जीवित जीव है उसे भी जीने का अधिकार”, पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर मचा बवाल

 उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक बयान ने आज बवाल मचा दिया है.

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को कहा कि कोरोनावायरस एक जीवित जीव है, जिसे जीने का अधिकार है. सोशल मीडिया पर त्रिवेंद्र सिंह रावत का यह बयान खूब वायरल हो रहा है.

 बताते चलें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोनावायरस को जीने का अधिकार देते हुए यह बात भी कही कि हम मनुष्य खुद को बहुत बुद्धिमान समझते हैं और लगातार इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं इसीलिए यह बार-बार अपना रूप बदल रहा है.

 एक तरफ जहां देश इस संकट से जूझ रहा है तो वही इस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री के अजीबोगरीब बयान में सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने इस बयान के बाद लगातार ट्रोल हो रहे हैं. इसमें कई दिग्गज नेता और सोशल एक्टिविस्ट के साथ-साथ लोग उन्हें धिक्कार रहे हैं.

कांग्रेस नेता गौरव पंधी ने कहा कि ऐसे लोगों के बयानों से यह आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए कि हमारा देश आज दुनिया में सबसे ज्यादा मानवीय त्रासदी झेल रहा है.

वहीं, राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा, 'कोरोना एक प्राणी है- पूर्व CM एवं BJP नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत, फिर तो इसका आधार कार्ड राशन कार्ड भी होगा..

 देखा जा रहा है कि उत्तराखंड में कोरोना के साथ-साथ प्रकृति भी यहां के लोगों का साथ नहीं दे रही है हाल ही में देवप्रयाग में बादल फटे. ऐसे में वहां के नेताओं का इस तरह से बयान बाजी करना इस संकट की घड़ी में बिल्कुल शोभा नहीं देता.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button