Tokyo Paralympics 2020: सुमित अंतिल ने जीता गोल्ड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

- भारत की झोली मे दूसरा स्वर्ण पदक
- सुमित अंतिल ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री ने दी बधाई
नई दिल्ली/मोहित कुमार पांचाल:
टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा है, दिन की शुरुआत में जहां अवनी लखेड़ा ने 10 मीटर एयर राइफल SH1 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था, तो शाम होते-होते जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल ने भाला फेंक में नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
तीन बार वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा
यह इवेंट पूरी तरह से सुमित के ही नाम रहा जिसमें उन्होंने तीन बार वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा। भालाफेंक इवेंट में एफ 65 में उन्होंने महज 15 मिनट के अंदर तीन बार वर्ल्ड रिकार्ड को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।
सुमित ने पहले प्रयास में 66.95 मीटर भाला फेंक कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। इसके कुछ मिनट बाद ही उन्होंने दूसरे प्रयास में 68.08 मीटर भाला फेंकते हुए अपने कुछ मिनट पहले बनाए रिकार्ड को तोड़ डाला। पांचवें प्रयास में उन्होंने 68.55 मीटर भाला को फेंकते हुए इस इवेंट में तीसरी बार वर्ल्ड रिकार्ड बनाया।
भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने कहा
पांच बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बावजूद भारतीय पैरा भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने कहा कि यह उनका बेस्ट प्रदर्शन नहीं था और वह इससे बेहतर करके दिखाएंगे। कुश्ती से भालाफेंक में आए सुमित ने पुरूषों की एफ64 स्पर्धा में गोल्ड जीतकर भारत की झोली में दूसरा स्वर्ण पदक डाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
सुमित को गोल्ड मेडल जीतने के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा कि हमारे एथलीट अपनी चमक दुनिया भर मे बिखेर रहे हैं और सुमित को बहुत बहुत बधाई हो की उन्होंने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा वर्ल्ड रिकार्ड टूट गया और भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया।



