सभी खबरें

कोरोना की चुनौती के बीच टोक्यो ओलंपिक रहा कामयाब, क्लोजिंग सेरेमनी में बजरंग पूनिया रहे भारत के ध्वजवाहक

कोरोना की चुनौती के बीच टोक्यो ओलंपिक रहा कामयाब, क्लोजिंग सेरेमनी में भारत के बजरंग पूनिया रहे ध्वजवाहक

 

 

 विश्व भर में कोरोना की चुनौती के बीच टोक्यो ओलंपिक आखिरकार सफल हुआ. ओलंपिक में भारत 7 मेडल के साथ 48 में स्थान पर रहा. जो कि बेहतर प्रदर्शन था. क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान बजरंग पूनिया भारत के ध्वजवाहक रहे. आज शाम गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भारत लौटेंगे.

पदक तालिका में 113 मेडल के साथ अमेरिका टॉप तो दूसरे पोजिशन पर खड़े चीन ने 88 पदक हासिल किए।

ओलिंपिक में इस बार भारत की तरफ से सबसे बड़ा खिलाड़ियों का दल (124) टोक्यो पहुंचा था जिन्होंने कुल 18 स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लिया। इनमें से सभी खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट दिया, लेकिन कुछ पदक तक पहुंचने से चूक गए, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने बाजी मारी और देश को गौरवान्वित किया। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय एथलीटों ने अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 7 मेडल अपने नाम किए जो अब तक नहीं हुआ था।इस दौरान कई युवा सामने उभरकर आए और जताया कि, वो देश की उम्मीदों का भार उठाने के काबिल हैं।

टोक्यो ओलिंपिक 2020 के पहले ही दिन महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता.

इनके बाद पीवी सिंधू, लवलीना बोरगोहेन, रवि कुमार दाहिया, भारतीय मेन्स हॉकी टीम, बजरंग पूनिया और आखिर में गोल्ड के साथ नीरज चोपड़ा ने भारतीय अभियान का सुखद अंत किया.

 

 मेडल लाने वाले और नहीं लाने वालों के फैंस, परिजन, और पूरा देश उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

 

 जानते हैं किस खिलाड़ी ने किस खेल में जीता मेडल :-

नीरज चोपड़ा- एथलेटिक्स- मेन्स जैवलिन थ्रो- गोल्ड मेडल

 

मीराबाई चानू- वेट लिफ्टिंग- वूमेन्स 49 किलो- सिल्वर मेडल

 

रवि कुमार दाहिया- रेसलिंग- मेन्स फ्रीस्टाइल- सिल्वर मेडल

 

पीवी सिंधू- बैडमिंटन- वूमेन्स सिंगल्स- ब्रॉन्ज मेडल

 

लवलीना बोरगोहेन- बॉक्सिंग- वूमेन्स वेल्टरवेट- ब्रॉन्ज मेडल

 

इंडियन मेन्स हॉकी टीम- फील्ड हॉकी- मेन्स टूर्नामेंट- ब्रॉन्ज मेडल

 

बजरंग पूनिया- रेसलिंग- मेन्स फ्रीस्टाइल 65 किलो- ब्रॉन्ज मेडल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button