21 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Maharashtra Live: कौन होगा Pass, किस को देना होगी Supply? सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला आज!

Maharashtra Live : कौन होगा Pass, किस को देना होगी Supply? सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला आज!

Maharashtra Political Drama / खाईद जौहर – महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रहा घमासान आज खत्म होने की उम्मीद हैं। पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र की सियासत गरमाई हुई हैं। सरकार बनाने को लेकर शिवसेना, बीजेपी, एनसीपी और कांग्रेस सभी दल आमने सामने हैं। जहां एक तरफ बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिल कर सरकार बना ली हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची। जहां पिछले दो दिनों में इस मामले की सुनवाई की गई। 

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर फैसला सुरक्षित रख लिया हैं। उम्मीद जताई जा रहीं है कि अब इस मामले को लेकर सस्पेंस खत्म हो सकता हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले के बाद साफ़ हो जाएगा की राज्य में किस की सरकार बनेगी। बता दे कि आज 10:30 बजे कोर्ट इस मामले पर अपना फैसला सुनाएगा।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।