सभी खबरें

आज शाम 4 बजे बताएंगी वित्त मंत्री 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का इस्तेमाल किन-किन क्षेत्रों में किया जाएगा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime minister Narendra modi) ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की सुरुवात किया है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा भी की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Finance minister Nirmala sitharaman) आज शाम 4  बजे इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इसमें वह यह बताएंगी कि 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का इस्तेमाल किन-किन क्षेत्रों में किया जाएगा और किसे कितनी राशि मिलेगी।

अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा पैकेज

देश को संंबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि हर तबके के लिए आर्थिक पैकेज में महत्वपूर्ण एलान किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी वित्त मंत्रालय की तरफ से दी जाएगी। पीएम मोदी ने कहा,  पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा।  सरकार ने कोरोना(Corona) संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं और आज जिस पैकेज का एलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब 20 लाख करोड़ रुपये का है। ये पैकेज भारत की जीडीपी का करीब 10 %फीसदी है। 

 

उन्होंने कहा, इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को 20 लाख करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा। 20 लाख करोड़ का ये पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को नई गति देगा। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पूरा करने के लिए इस पैकेज में लैंड, लेबर, लिक्विडिटी सभी पर बल दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button