सभी खबरें

रेल टिकटों के रिफण्ड के लिए तय किए दिन 25 मार्च से 30 जून तक की टिकट, देखे पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal) – :  जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन (Lockdown) के कारण यात्री गाड़ियों केे निरस्त हुए रेल टिकटों के रिफण्ड के लिए 25 मई से मण्डल के यात्री आरक्षण केन्द्रों पर व्यवस्था की गई है।सोशल  डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने व आरक्षण केंद्रों में अत्यधिक भीड़ जमा न हो, इसके लिए भोपाल मंडल ने  यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये निरस्त हुए टिकटों का रिफण्ड किया जाना सुनिश्चित किया गया है।  यात्री अपने यात्रा टिकट की अवधि का मिलान रिफण्ड करने की अवधि से मिलान करके ही यात्री आरक्षण केन्द्र पर आएं।

यात्रा टिकट की अवधि ———————— रिफण्ड करने की अवधि

22 से 31 मार्च तक ———————— 25 से 30 मई तक

1 से 15 अप्रैल तक ———————— 1-से 6 जून तक

16 से 30 अप्रैल तक———————— 8 से 13 जून तक

1 से 15 मई तक ———————— 15 से 20 जून तक

16 से 31 मई तक ———————— 22 से 27 जून तक

1 जून से 15 जून तक ————————29 जून से 4 जुलाई तक

16 जून से 30 जून तक ———————— 6 से 11 जुलाई तक

पहले दिन 125 यात्रियों ने बुक कराए टिकट

भोपाल व हबीबगंज रेलवे स्टेशनों पर शुक्रवार सुबह से रिजर्वेशन काउंटर खुल थे। पहले दिन भोपाल स्टेशन पर 75 और हबीबगंज स्टेशन पर 51 यात्रियों ने टिकट बुक हुए। दोनों स्टेशनों पर 2-2 काउंटर ही खोले गए थे। यात्रियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर टिकट बुक कराए। अधिकांश यात्रियों ने दिल्ली रूट पर ही टिकट बुक कराए।

25 मई तक पूरा हो जाएगा एफओबी(FOB ) का कार्य

1 जून से देश भर में 200 स्पेशल ट्रेनों का संचालन चालू हो रहा है, ऐसे में भोपाल व हबीबगंज स्टेशन से 28 ट्रेनें गुजरनी है। रेलवे ने स्टेशन पर तैयारियों पूरी कर ली हैं। भोपाल स्टेशन के ओल्ड एफओबी पर टाइल्स लगाने का काम अभी भी चल रहा है। इसके अलावा स्टेशन परिसर में जगह-जगह रंग-रोगन भी शुरू है। भोपाल मंडल के प्रवक्ता आईए सिद्दीकी ने कहा है कि सभी कार्य 25 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button