सभी खबरें

बीजेपी की इस दिग्गज नेत्री ने कमलनाथ की मौजूदगी में थामा पंजा, सियासी हलचल तेज़

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी हलचल तेज़ होती जा रहीं हैं। उपचुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, वैसे वैसे राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ गई हैं। साथ ही साथ राजनेताओं के दलबदल का दौर जारी हैं। कोई कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जा रहा है तो कोई बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम रहा हैं। 

इसी कड़ी में आज भाजपा की दिग्गज नेत्री और भिंड जिले की पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू जाटव ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। 

इस सदस्यता कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज और मिर्ची बाबा भी उपस्थित थे। बीजेपी नेत्री का कांग्रेस में जाना बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा हैं। 

बता दे कि इस से पहले प्रेमचंद गुड्डू भी बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button