सभी खबरें

रोज डीजल-पेट्रोल के दाम में वृद्धि जनता के जेब पर डकैती है:- पीसी शर्मा

रोज डीजल – पेट्रोल के दाम में वृद्धि जनता के जेब पर डकैती है:- पीसी शर्मा

 भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:-आज 18वें दिन भी डीजल के दाम में इजाफा हुआ, भारतीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब डीजल पेट्रोल से महंगा हुआ है. कल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(Kamalnath) ने पूरे प्रदेश में डीजल और पेट्रोल में मूल्य वृद्धि को लेकर आंदोलन करने का ऐलान किया था..

 आज मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा(PC Sharma) ने कहा कि डीजल -पेट्रोल के दाम में वृद्धि जनता की जेब पर डकैती है.

 पीसी शर्मा ने पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर सरकार को घेरा है और ट्वीट करते हुए कहा कि हम लोग आज पेट्रोल – डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर विरोध प्रदर्शन करने एकत्रित हुए हैं। भारत के इतिहास में 15-16 दिनों से रोज दामों की वृद्धि करना ऐंसा पहली बार हो रहा है। 16 रूपये का पेट्रोल – डीजल 96 का बिक रहा है।
https://twitter.com/pcsharmainc/status/1275685032523333634?s=19

लॉकडाउन में लोगों के काम – धंधे बंद हो गये हैं , लोग बेरोजगार हैं। और देश में मध्य प्रदेश के अंदर सबसे ज़्यादा मंहगा पेट्रोल – डीजल बिक रहा है। जब सारी दुनिया में क्रूड ऑयल के दाम 60 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 16 डॉलर प्रति बैरल हो गया है आधे से भी आधा हो गया है।

और ऐंसे में रोज डीजल – पेट्रोल के दामों में वृद्धि जनता की जेब पर डकैती है।।

 लगातार हो रहा है इजाफ़ा :- 
बीते 17 दिनों से देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा हैं। लेकिन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इसका सबसे ज़्यादा असर देखने को मिल रहा हैं। आज 20 पैसे पेट्रोल और डीजल में 52 पैसे की बढ़ोतरी हुई हैं। इसके बाद यहां पेट्रोल 87 रुपए 39 पैसे और डीजल 78.87 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बिकने लगा हैं।

देश के सभी महानगरों के मुकाबले भोपाल में सबसे महंगा पेट्रोल बिक रहा हैं। बता दे कि 6 जून को पेट्रोल का दाम 77.56 पैसे प्रति लीटर था जो अब बढ़कर 88.39 पैसे जा पहुंचा हैं। बीते 17 दिन में दोनों पेट्रोलियम उत्पादों के दाम 10 से ग्यारह रुपए बढ़ गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button