
शहडोल। मध्यप्रदेश में आये दिन ऐसे मामले सामने आते हैं जो चौका देते हैं, या गुदगुदा देते हैं। इस में या तो राजनैतिक लोग शामिल होते हैं, या फिर आम
जनता। लेकिन इस बार आईपीएस अधिकारी भी इसमें शामिल हो गए हैं। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। ऐसा ही एक मामला शहडोल से सामने आया हैं। जहाँ एडीजीपी डीसी सागर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अफसर लालपुर हवाई पट्टी में पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ते नजर आए। रनवे पर दौड़ लगाकर उन्होंने फिटनेस का संदेश दिया। उनका दौड़ते और रैंप वाॅक करते हुए वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो गया है।
दरअसल, पीएम मोदी के शहडोल दौरे का जायजा लेने एडीजीपी लालपुर हवाई पट्टी पहुंचे थे। शहडोल पुलिस जोन एडीजीपी ना केवल पुलिसकर्मियों के साथ बल्कि खुद अकेले रनवे पर वॉक और दौड़ लगाकर फिटनेश का संदेश दिया। जिस तरह से रनवे पर रैंप वॉक कर दौड़ लगाया, उसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है।