मध्यप्रदेश के इस IAS को पद से हटाया, मंत्रालय में किए गए अटैच

प्रणय शर्मा,भोपाल। मध्यप्रदेश के आईएएस स्वतंत्र कुमार सिंह को एक आदेश निकालना भारी पड़ गया। स्वतंत्र कुमार सिंह को AIGGPA के CEO के पद से हटाकर अब मंत्रालय में बिना विभाग का सचिव बनाया गया है।

दरअसल भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने अटल बिहारी वाजपई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के गेस्ट हाउस की जानकारी मांगी थी। गेस्ट हाउस में आने जाने वाले लोगों की लिस्ट देने के लिए आदेश निकाला था। आदेश जारी कर स्वतंत्र कुमार सिंह ने गेस्ट हाउस में आने वाले हर व्यक्ति की जानकारी देने को कहा था।

बताया जा रहा है कि यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा था, जिसके बाद स्वतंत्र कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया। अब आदेश जारी करने के 24 घंटे के भीतर आईएएस स्वतंत्र कुमार सिंह को पद से हटाकर उन्हें मंत्रालय में अटैच किया गया है।

Exit mobile version