सभी खबरें
कपिल शर्मा शो में आएंगे इस प्रचलित सीरियल के कलाकार…

नई दिल्ली/आयुषी जैन– टीवी और कॉमेडी की दुनिया के सबसे अधिक लोकप्रिय शो The Kapil Sharma Show लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देता है शो होस्ट कपिल शर्मा करोड़ों दिलों को जीते हुए बैठे हैं हर हफ्ते शो में कोई ना कोई सेलिब्रिटी आता है और हाल ही में खबर आ रही है कि 90 के दशक के सुपरहिट सीरियल महाभारत के स्टार शो में एंट्री लेने वाले हैं.
दरअसल शो होस्ट कपिल शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि शो मे महाभारत के स्टार आने वाले हैं अगर कोई सवाल पूछना है तो कमेंट कर भेजें.
बता दें कपिल शर्मा के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर कॉमेंट्स की झड़ी लग गई है लोग अपनी तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
अब देखना यह दिलचस्प है कि यदि 90 के दशक के प्रचलित व लोकप्रिय शो महाभारत के कलाकार कपिल शर्मा शो में आते हैं तो यह एपिसोड कितना मजेदार होगा.




