सभी खबरें

इस जिला प्रशासन ने लिया निर्णय ,धार्मिक स्थल अब नहीं खुलेंगे

मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal) -: अनलॉक 1 की गाइडलान अनुसार  धार्मिक स्थल को खोलने था ।परन्तु 8 जून से खुलने वाले धार्मिक स्थल अब नहीं खुलेंगे। धार्मिक स्थल को खोलने के लिए अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। भोपाल कलेक्टर ने एक वीडियो जारी किया है।अनलॉक 1 की गाइडलान के माध्यम से कलेक्टर तरुण कुमार पिथोड़े(Tarun kumar pithode) ने कहा कि आज सभी धर्म गुरुओं के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी धर्म गुरुओं ने कहा है कि अभी धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए कम से कम 1 सप्ताह का टाइम और दिया जाए।

अभी और टाइम दिया जाए

कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने कहा कि सभी धर्म गुरुओं ने कहा कि अभी धार्मिक स्थलों को खोलने को लेकर उनकी तैयारियाँ नहीं हो सकी है। जिसके कारण  उन्हें 1 सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया जाए। धर्म गुरुओं ने कहा कि अभी सैनेटाइजर , हाथ धुलने के लिए साबुन और मास्क आदि की व्यवस्था की जानी है। इसलिए अभी  8 जून को धार्मिक स्थल को खोलने को लेकर परेशानी आ सकती है। कलेक्टर ने कहा अभी एक हफ्ते बाद इस पर एक और रिब्यू होगा सभी धर्म गुरुओं से चर्चा की जाएगी उसके बाद धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button