सभी खबरें

भाजपा के इस वरिष्ठ नेता में की कमलनाथ से मुलाकात, बंद कमरे में हुई चर्चा, हलचल तेज़ 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव (By Election) से पहले सियासी बवाल मचा हुआ हैं। भाजपा (BJP) के अंदर असंतोष पैदा हो रहा हैं। दरअसल, मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद से ही भाजपा नेताओं (BJP Leader) को तवज्जों ना मिलने से अपनी ही पार्टी में उपेक्षा और अपमान महसूस कर रहे हैं। जिसका नतीजा यह हो रहा है कि कोई बगावत कर रहा है तो कोई इस्तीफे की पेशकश। 

ताज़ा मामला भोपाल (Bhopal) से सामने आया है, जहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) के करीबी एवं साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह (Jay Singh Kushwah) ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamalnath) से मुलाकात की हैं। बताया जा रहा है कि जय सिंह कुशवाह ने गुरुवार को भोपाल में कमलनाथ से मुलाकात कर राजनैतिक हलकों में गर्माहट पैदा कर दी। कहा जा रहा है कि जय सिंह कुशवाह कई दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संपर्क में हैं। 

मुलाकात के बाद जय सिंह कुशवाह ने कहा कि मेरी आधा घंटे बातचीत हुई है लेकिन क्या बात हुई नहीं बता सकता, समय आने पर बताऊंगा। 

जबकि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) और प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा (VD Sharma) से मुलाकात करने के सवाल पर कुशवाह ने कहा कि दोनों नेताओं से गुरुवार को फोन पर बात हुई है आज मुलाकात होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सामने मैं अपना पक्ष रखूँगा।

गौरतलब है कि कमलनाथ और जय सिंह कुशवाह की इस मुलाकात के बाद प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हैं। कहा जा रहा है की वो अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button