सभी खबरें

बड़वानी :-सेन्ट्रल पोर्टल पर सेंधवा के 1 व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज हुई पाॅजिटिव, जिले में हुए 39 कोरोना संक्रमित मरीज

सेन्ट्रल पोर्टल पर सेंधवा के 1 व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज हुई पाॅजिटिव 

जिले में कोरोना पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर हुई 39 

बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:- सेन्ट्रल पोर्टल पर सेंधवा के 1 व्यक्ति की कोरोना वायरस पाॅजिटिव रिपोर्ट दर्ज होने पर अब जिले में कोरोना वायरस प्रभावितो की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। इसमें से 26 लोग स्वस्थ होकर अपने घरो को जा चुके है। जबकि शेष 13 लोगो का उपचार इन्दौर एवं बड़वानी के अस्पतालो में चल रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को सेन्ट्रल पोर्टल पर 1 कोरोना वायरस पाॅजिटिव रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह व्यक्ति भी पूर्व से ही इन्दौर में उपचारार्थ है। उन्होने बताया कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 39 लोगो में से 26 लोगो को उपचार के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान में 6 कोरोना वायरस पाॅजिटिव का बड़वानी में तथा 7 कोरोना वायरस पाॅजिटिव का उपचार इन्दौर में चल रहा है।

कलेक्टर  अमित तोमर ने जिले वासियों से धैर्य बनाये रखने की अपील की है । साथ ही सभी लोगो से आव्हान किया है कि वे सेंधवा में घोषित किये गये ईपी सेंटर एवं बनाए गए कंटेनमेंट एरिया एवं बफर झोन में लागू नियमो, निर्देशो का पालन अनिवार्य रूप से करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की घर – घर आ रही टीम के पदाधिकारियों के प्रश्नो का सही – सही जवाब दे। जिससे कोरोना वायरस की चेन को खण्डित किया जा सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button