सभी खबरें

युवाओं को भी है जागरुक रहने की जरुरत,इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कोरोना से मुक्त नहीं- WHO

युवाओं को भी है जागरुक रहने की जरुरत,इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कोरोना से मुक्त नहीं- WHO

WHO ने विश्व भर में युवाओं के लिए चेतावनी दी है कि कोरोना को लेकर युवा वर्ग को ये सोचने की बिल्कुल भी जरुरत नही है कि उन्हें अगर कोरोना होगा तो वो ठीक हो जाएंगे क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता इस वायरस से मुक्त नही है उन पर भी इसका बराबर असर पड़ेंगा इसलिए युवाओं को कोरोना वायरस से सावधान और जागरुक रहने की जरुरत है।साथ ही WHO का कहना है कि युवा हो सके तो ज़्यादा घुलने-मिलने से बचें और कमज़ोर एवं बूढ़े लोगों से बात करने में परहेज़ करें.

क्या कहा WHO के Director General ने

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेडरोस एडहानोम गिबरियेसोस का कहना है कि युवाओं द्वारा किया गया चयन ‘किसी के लिए जीवन और मौत का अंतर हो सकता है.’ डब्ल्यूएचओ प्रमुख की टिप्पणी उन रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद आई है जिनमें कहा गया था कि बहुत से देशों में युवा स्वास्थ्य चेतावनियों को लेकर चिंतित नहीं हैं क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि ये वायरस केवल बूढ़े लोगों को अधिक अपनी चपेट में लेता है. जेनेवा में डब्ल्यूएचओ मुख्यालय से ऑनलाइन न्यूज़ कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए बोलते हुए गिबरियेसोस ने कहा कि बूढ़े लोगों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ा है लेकिन युवा लोग भी इससे बचे हुए नहीं हैं. उन्होंने कहा, “युवा लोगों के लिए मेरे पास संदेश है. आप अजेय नहीं हैं, यह वायरस आपको हफ़्तों के लिए अस्पताल पहुंचा सकता है या मार भी सकता है. अगर आप बीमार भी नहीं पड़ते हो लेकिन फिर भी आप किसी के लिए ज़िंदगी और मौत का सबब बन सकते हो

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button