फैंस का होगा कई सालों का इंतजार खत्म, कप्तान कोहली बना सकते हैं नया रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब है आपको बता दे की कोहली 23 हजार रनों के आंकड़े के काफी पास है इस रिकॉर्ड से वे महज 63 रन दूर हैं। विराट के नाम अब तक 437 मैचों में 22,937 दर्ज हैं। भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में उनसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने बनाए हैं।जहां सचिन के नाम सर्वाधिक 34,357 जबकि द्रविड़ के नाम 24,208 रन दर्ज हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के कुमार संगकारा, माहेला जयवर्धने और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट से ज्यादा रन बनाए हैं।
भारत इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है। सीरीज में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं और टीम इंडिया के पास 1-0 की बढ़त है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले के लीड्स मैदान पर खेला जाएगा और हर बार की तरह विराट को इस सीरीज में बल्ले से रन जरूर निकले हैं लेकिन वे लंबे समय से शतक नहीं लगा पा रहे है।
विराट कोहली के फैंस का इंतजार इस मैच मे खत्म हो सकता है जी हां कोहली इस मैच मे शतक लगा सकते है और साथ मे आपको ये भी बता दें कि भारतीय कप्तान कोहली के 71वें इंटरनेशनल शतक का इंतजार करते-करते दो साल हो गए हैं।
उन्होंने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स में अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी शतक जड़ा था।उसके बाद कोहली के बल्ले से कोई शतक नही निकाला हैं लेकिन उन्होंने काफी अच्छी पारी खेली है लेकिन उन को वो शतक मे तब्दील नही कर पाए।


.jpeg)

