सभी खबरें

मध्यप्रदेश में मारपीट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा 

  • दहशत फैलाने की मंशा से वीडियो किया वायरल 
  • पांच लड़कों ने घेर कर युवक के साथ की थी मारपीट 
  • तीन आरोपि गिरफ्तार दो के खिलाफ ​दबिश देने की तैयारी 

हरदा/प्रियंक केशरवानी :- इन दिनों आए दिन सोशल मीडिया में मारपीट के वीडियो वायरल हो रहे हैं इसी कड़ी में एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जो कि हरदा का है। यहां पर कुलदीप नाम के लड़के को 5 लड़के मार रहे हैं मारने वाले लड़को के नाम शोएब,आकिब,आरिफ,इकबाल और सैफ हैं। दरअसल मामला मध्यप्रदेश के हरदा जिले का है जहां घटना को अंजाम देने वाले युवकों ने ही वीडियो बनाया और उसमें एक गाना जोड़कर उसे वायरल किया है. पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

दहशत फैलाने के उद्देश्य से बनाया वीडियो और वायरल किया 
इन युवकों पर आरोप है कि उन्होंने गांव के कुलदीप योगी नाम के युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट की और उसका वीडियो बनाकर लोगों में दहशत फैलाने की मंशा से उसे वायरल किया था. इसके अलावा इन्हीं आरोपि‍यों के खिलाफ वीडियो वायरल करके अशांति फैलाने का प्रकरण भी पुलिस ने दर्ज किया है. फिलहाल, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया और अन्य के खिलाफ दबिश दी जा रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button