जनता लाईट कटौती से परेशान, साहब तीन पत्ती ताश का खेल खेलने में व्यस्त

विधुत विभाग के अधिकारी राहुल राठिया ने लोगो को दिया तीन पत्ती खेलने का इंस्टाल इनवीटेशन
करेली से अमित वर्मा की रिपॉर्ट – : शहर को रोशनी देने वाले विधुत विभाग के अधिकारी शोसल मीडिया पर तीन पत्ती ताश का खेलने के इंस्नटाल इनवीटेशन से लोगो को जिंदगी के अंधकार मे ढकेलने का काम कर रहे हैं। ताश के खेल को जानने वालो का तर्क है कि ये हम सभी जानते है तीन पत्ती ताश के पत्तों का खेल को जुआं कहते है अब चाहे ये ताश के पत्ते लेकर खेलो या आनलाईन ऐप पोकर कार्ड रमी के ताश के पत्ते के साथ खेलो जो जुआं खेल होता है । 15 जुलाई से 20 जुलाई को करेली क्षेत्र के विधुत अधिकारी राहुल राठिया शोसल मीडिया के व्हाटसप ग्रप पोलिस एन प्रेष पर तीन पत्ती आनलाइन ताश की पत्ती का खेल खेलने के लिये कह रहे हैं उनकी पोस्ट मे इनवीटेशन इंस्टाल के लिये उनके नाम की राहुल राठिया का तीन पत्ती कोड RAUU774 से खेलने के लिये ऐपलीकेशन इंस्टाल करने को कहा है । एक जिम्मेदार अधिकारी लोगो को खुला तीन पत्ती ताश खेेेल को खेलने के लिये कैसे कह सकता हैं । समाज मे ताश के पत्ते के खेल को जुआं का खेल माना जाता हैं इस बुराई को मिटाने के लिये प्रशासन का रवैया सख्त रहता है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी तीन पत्ती ताश का खेल का खुला आफर शोसल मीडिया पर देगे तो लोगो पर इसका कितना बुरा असर होगा। इस तरह की पोस्ट आम आदमी शोसल मीडिया पर पोस्ट करता तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाती लेकिन नगर के जिम्मेदार शोसल मीडिया के व्हाटसप ग्रप पुलिस एन प्रेष मे समाज की बुराई को दूर करने वाले व्यक्ति जुडे है ये ग्रप पुलिस प्रशासन ने प्रशासन से जुडी व प्रेष की खबरो के लिये बनाया गया है राहुल राठिया की तीन पत्ती वाली पोस्ट ने ग्रप की मर्यादा का ध्यान नही रखा गया हैं। ग्रप मे समाज के जिम्मेदार लोग सदस्य हैं।ग्रप मे तीन पत्ती जुआ खेलने का खुला आफर करेली विधुत विभाग के अधिकारी राहुल राठिया ने दिया हैं ।अब सवाल ये है कि अगर आम आदमी इस तरह की पोस्ट करता है तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाती हैं लेकिन यहां तो एक जिम्मेदार पद पर आसीन अधिकारी ने तीन पत्ती जुआं खेलने का शोशल मीडिया पर आफर दिया है इन पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही अभी तक क्यों नही की गई है। लोगो का कहना हैं कि समाज को बुराई की ओर ले जाने वाली पोस्ट करने वाले विधुत विभाग के राहुल राठिया पर कानूनी कार्यवाही की जाना चाहिये। विधुत विभाग को इस तरह की पोस्ट पर संसपेंड की कार्यवाही करना चाहिये। जब आम जनता पर आपत्तिजनक पोस्ट पर कानूनी कार्यवाही का नियम है तो इन अधिकारी पर भी कार्यवाही करने का भी नियम लागू करना चाहिये। साहब ताश का खेल खेेेलनेे व्यस्त मे हैं तो करेली शहर की जनता को बिजली का संंचालन सही तरह से कैसेे करेगे।




