खोजें

MP में नहीं थम रहा धर्मांतरण का खेल; आदिवासियों को लालच देकर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

शहडोल। मध्यप्रदेश में धर्मान्तरण का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर आदिवासी बाहुल्य जिले शहडोल में कथित तौर पर एक घर में ईसाई धर्म के लोगों कुछ आदिवासियों को इकट्ठा कर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे थे। फ़िलहाल पुलिस ने पुरे मामले में पास्टर शंकर समेत 8 लोगो को हिरासत में लिया है। फ़िलहाल सभी से पूछताछ जारी है।

पूरा मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के डोंगरी टोला का है। जहाँ सिधिहा सिंह गोंड़ के मकान में आदिवासियों को इकट्ठा कर उनका सामूहिक धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही 10 साल से धर्मान्तरण के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली समाज सेविका सुनैना सिह सैय्याम मौके पर पहुंची और धर्मान्तरण करा रहे कथित पास्टर शंकर समेत 8 लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी संभाग में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Exit mobile version