सभी खबरें

रानी दुर्गावतीविश्वविद्यालय प्रशासन का निर्णय, ऑटोनॉमस कॉलेजों को दी ये नई ज़िम्मेदारी

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : शहर के ऑटोनॉमस कॉलेजों(Autonomous collegeo) को अब नई ज़िम्मेदारी सौंपी जा रही है। अब विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी करानी होंगी। परीक्षाओं की नई व्यवस्था के  पर्याप्त स्थान की आवश्यकता के कारण अब उन्हें ये ज़िम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसमें कोई भी कॉलेज सहयोग नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी  कार्रवाई होगी। कोरोना(Corona) संक्रमण से बचाव के लिए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब यह निर्णय किया है।

अब इन ऑटोनॉमस कॉलेजों को सौंपी ज़िम्मेदारी

रादुविवि प्रशासन ने शासकीय ऑटोनॉमस साइंस कॉलेज, शासकीय ऑटोनॉमस महाकोशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, शासकीय ऑटोनॉमस होम साइंस कॉलेज, शासकीय स्वशासी मानकुंवरबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सहित अन्य जिलों के ऑटोनॉमस कॉलेजों को अब ये  ज़िम्मेदारी सौंपी है। शासकीय प्रांतीय शिक्षा महाविद्यालय को भी परीक्षाओं के लिए अधिकृत किया गया है।

ये  21 नए परीक्षा केंद्र है 

विवि प्रशासन ने इस बार 21 नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन्हें मिलाकर अब विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी आठ जिलों में 92 परीक्षा केंद्र होंगे। नए केंद्रों में 6 स्कूलों को पहली बार परीक्षा केंद्र में शामिल किया गया है।

अब 29 जून से होंगी परीक्षाएं

स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 29 जून से 31 जुलाई के बीच होंगी। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं और पाठ्यक्रमों के फाइनल ईयर, सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑफ लाइन मोड में होंगी।

ये नए परीक्षा केंद्र भी बनाए है

विवि के प्रभारी कुलसचिव डॉ. दीपेश मिश्रा(Dr.Dipesh Misra) ने कहा कि ऑटोनॉमस कॉलेजों को भी विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के लिए अधिकृत किया जा रहा है। ये ऑटोनॉमस कॉलेज दूसरी शिफ्ट में विवि के छात्रों की परीक्षाएं कराएंगे। नए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button