सभी खबरें

"शिव राज" में चयनित शिक्षकों की हालत हुई बदहाल, नियुक्ति को तरसे, सरकार मोन 

  • MP में सबसे ज्यादा शिक्षकों के पद खाली, फिर भी शिक्षकों की भर्ती नहीं 
  • वेटिंग अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति का कर रहे है इंतजार 
  • 8 मार्च को भोपाल में चयनित शिक्षक फिर डालेंगे डेरा, करेंगे प्रदर्शन 

भोपाल : मध्य प्रदेश में चयनित शिक्षक लगातार अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे हैं अब एक बार फिर से राजधानी भोपाल में 8 मार्च को यानी कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन चयनित शिक्षकों ने प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। 

बताते चलें कि पिछले साल इसी दिन चयनित शिक्षकों ने आंदोलन किया था जिसके बाद पोर्टल अपडेट हुआ था। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ और फिर कुछ चयनित शिक्षकों की नियुक्ति हुई लेकिन अभी भी लंबे वक्त से वेटिंग अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। 

आंकड़े यह बात साफ करते हैं कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं। लेकिन सरकार द्वारा इन की भर्ती अब तक नहीं की गई है। 8 मार्च से ही मध्य प्रदेश का विधान सभा सत्र भी शुरू हो रहा है, और 9 मार्च को आम बजट पेश होने वाला है। चयनित शिक्षकों के हित में सरकार कब फैसला लेती है। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button