मशहूर कवि कुमार विश्वास को केंद्र सरकार ने दी Y+ सुरक्षा, ये है वजह

नई दिल्ली : देश के मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

दरअसल, पिछले कुछ समय से कुमार विश्वास की सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित मसले पर केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी समेत स्थानीय पुलिस अधिकारियों द्वारा केंद्र सरकार को कुछ विशेष इनपुट्स मिले थे।

जिसके बाद केंद्र सरकार ने अब कुमार विश्वास को ( Y+) कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है।

क्या होता है Y+ सुरक्षा में

वाई प्लस श्रेणी के तहत कुमार विश्वास की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान, कमांडो सहित स्थानीय पुलिस की टीम तैनात रहेगी। उनके साथ 24 घंटे अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के दो कमांडो की तैनाती हमेशा रहेगी। इसके साथ ही 11 जवानों की ड्यूटी शिफ्ट वाइज चेंज होती रहेगी।

बता दे कि पिछले साल ही कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, जिसके तहत 4 जवानों की तैनाती होती थी।

Exit mobile version