थाना मिसरोद में प्राणघातक हमला करने वाला एक आरोपी मौके से गिरफ्तार, शेष चार आरोपी फरार

थाना मिसरोद में फरियादी कुलदीप पिता साहब सिंह चौहान 23 वर्ष निवासी शुभ श्री गेस्ट हाउस, हरवंश विहार दानिश नगर की रिपोर्ट पर थाना मिसरोद में अपराध क्रमांक 10/ 20 धारा 307, 147, 148, 149, 327, 452 आईपीसी के तहत आरोपी गण-
(1) मोहम्मद अरबाज पिता बली मोहम्मद, 21 वर्ष निवासी नवाब कॉलोनी, अशोका गार्डन
(2) शरीफ बच्चा पिता मोहम्मद इदरीश, उम्र 28 वर्ष निवासी हिनोतिया 80 फिट रोड, अशोका गार्डन
(3) जुनैद पिता नवेद अच्छे मियां निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद
(4) सोहेल निवासी नवाब कालोनी के पास अशोक गार्डन
सोहेल और एक अन्य साथी ने मिलकर फरियादी तथा उसके भाई केशव के साथ चाकू से प्राण घातक हमला किया. आरोपी मोहम्मद अरबाज उर्फ अरबाज राजा को मौके से भागते समय थाना बागसेवनिया के सामने वाहन चेकिंग कर रहे सूबेदार नरेंद्र बेस चार्ली आरक्षक, नरेंद्र मालवीय आरक्षक निरंजन सिंह ने तत्काल हिरासत में लेकर थाना मिसरोद के सुपुर्द किया तथा शेष आरोपी मौके से फरार हो गए.
आरोपी काले सफेद रंग की गाड़ी लेकर मौके से फरार है. उक्त चारों आरोपी गण अपराधिक पृष्ठभूमि के है. भोपाल पुलिस द्वारा सजगता से थाना बागसेवनिया के सामने वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी मोहम्मद अरबाज राजा को गिरफ्तार करने पर संबंधित पुलिस पार्टी को श्रीमान डीआईजी भोपाल इरशाद बली द्वारा 10,000 नगद राशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की.


.jpeg)

