ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेसभी खबरें
सेंट्रल जेल में आतंकी कर रहे भूख हड़ताल: अवैधानिक मांगों को जेल प्रबंधन ने किया इंकार

भोपाल। राजधानी में चुनाव के बीच कई तरह की हड़ताल और प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। लेकिन इस बार की हड़ताल राजधानी की सड़कों पर नहीं बल्कि जेल में देखने मिली। जी हाँ भोपाल सेंट्रल जेल में आतंकी भूख हड़ताल पर बैठे हुए है। अवैधानिक मांगों को लेकर सिमी के आतंकियों की भूख हड़ताल से जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई है। न्यूज पेपर, लाइब्रेरी सामूहिक नमाज और घड़ी की मांग पूरी करने को लेकर अड़े हड़ताल कर रहे है।
क्या है पूरा मामला
हाई सिक्योरिटी के अंदर जेल में बंद आतंकी अबू फैसल, कमरुद्दीन, शिवली, कामरान अपनी अवैधानिक मांगों को लेकर 14 सितंबर से हड़ताल शुरू कर दी थी। 2 दिन बाद यानी 16 सितंबर को जेल प्रबंधन को भूख हड़ताल की जानकारी मिली। जिसके बाद कैदियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।