सभी खबरें

मध्यप्रदेश में आज से 10वीं और 12वीं की विशेष परीक्षा आरंभ, 14 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल 

  • 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से नाखुश विद्यार्थियों की परीक्षा आज से प्रारम्भ 
  • कोरोना गाइडलाइन्स के पालन के साथ 14000 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल 
  •  विद्यार्थियों की संख्या भिंड-मुरैना से सबसे ज्यादा हैं 

मध्यप्रदेश/निशा चौकसे:- एमपी बोर्ड का रिजल्ट कुछ दिन पहले ही घोषित हुआ था, जिसमे कुछ विद्यार्थी अच्छे अंको से पास हुए थे तो कई विद्यार्थियों ने टॉप किया था, लेकिन उनमे से कुछ विद्यार्थी ऐसे भी थे जो अपने रिजल्ट से नाखुश रहे. बता दें की इस परीक्षा का आयोजन असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से किया जा रहा है. साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल ने यह साफ़ कर दिया है की वर्तमान परिणाम अमान्य हो जाएगा और अब जो विशेष परीक्षा का परिणाम होगा वो मान्य हो जाएगा. इस विशेष परीक्षा में 10वीं और 12वीं के 14000 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं. 

इन शहरों से हैं ज्यादा विद्यार्थी
विशेष परीक्षा में 10वीं और 12वीं में 14 हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे है. कक्षा 10वीं में 9000 छात्रों में से मुरैना,भिंड सतना और ग्वालियर से सबसे ज्यादा साढ़े 4000 छात्र- छात्राएं बैठ रहे हैं, जबकि भोपाल और इंदौर के 700 छात्र ही विशेष परीक्षा में शामिल होंगे. कक्षा दसवीं की विशेष परीक्षा में मंडला हरदा, बुरहानपुर,बड़वानी और दमोह से सबसे कम संख्या में छात्र शामिल हो रहे हैं.

कोरोना गाइडलाइन्स का करना होगा पालन 
परीक्षा हॉल में शिक्षक और विद्यार्थियों को कोरोना गाइडलाइन्स का विशेष रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना, सैनिटाइजर का उपयोग करना यह सभी निर्देश का पालन करना अनिवार्य है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button