देश को तोड़ा जा रहा है, और नीतीश कुमार हरियाली यात्रा पर घूम रहे हैं।- तेजस्वी

- राजद नेताओं ने जेपी गोलंबर के पास स्टर बैनर लिए सड़क पर बैठकर धरना दिया
- तेजस्वी यादव ने कहा- नागरिकता संशोधन विधेयक असंवैधानिक है
पटना. नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ देश के सभी कोने में नाराजगी दिख रही है| राजधानी पटना में भी राजद के नेता बुधवार को सड़क पर पोस्टर बैनर लिए राजद नेताओं ने जेपी गोलंबर के पास सड़क पर बैठकर धरना दिया और राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक असंवैधानिक है। यह संविधान में स्पष्ट लिखा है कि देश को धर्म के आधार पर नहीं बांटा जा सकता। बिल लाकर भाजपा देश को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है।
तेजस्वी ने कहा कि देश का संविधान धर्म के आधार पर किसी को नहीं बांटता। संविधान सभी को बराबर का दर्जा देता है। हम देश को बचाने के लिए निकले हैं। देश को बचाना है। संविधान को बचाना है। हम देश को बांटने वालों के खिलाफ निकले हैं। नफरत फैलाने वालों के खिलाफ हमें लड़ाई लड़नी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? देश को तोड़ा जा रहा है और नीतीश कुमार हरियाली यात्रा पर घूम रहे हैं।