खोजें

इंदौर:- कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों के साथ तहसीलदार का विवादित व्यवहार, वीडियो वायरल

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

इंदौर:- कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों के साथ तहसीलदार का विवादित व्यवहार, वीडियो वायरल

इंदौर:- कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों के साथ तहसीलदार का विवादित व्यवहार, वीडियो वायरल

 

इंदौर:- इंदौर के देपालपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आज तेजी से वायरल हुआ है जिसमें तहसीलदार लोगों को कोरोना कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने के बाद ऐसी सजा दे रहे हैं जो विवादित है.

वीडियो में बहादुर लोगों को लात मारते दिख रहे हैं. उन्होंने लोगों को कुछ दूर मेंढक स्टाइल में चलने को भी कहा. मामला सामने आने पर कांग्रेस ने तहसीलदार बजरंग बहादुर का मुंह काला करने की बात कही है.

 देखें वीडियो :-

https://twitter.com/Anurag_Dwary/status/1389103774333952003?s=19

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तहसीलदार बजरंग बहादुर चमन चौराहा पर ड्यूटी कर रहे हैं. इस बीच कुछ लोग कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते हैं. बहादुर उन्हें रोकते हैं और मेंढक कूद करके आधा किलोमीटर चलने के लिए कहते हैं. इस दौरान सभी का जुलूस निकाला जाता है और बाकायदा बैंड-बाजा बज रहा है. इस बीच तहसीलदार लोगों को लात भी मारते हैं. जो भी खड़ा होता है वह उसे दौड़-दौड़ कर लात मारते हैं..

 जब यह वीडियो सामने आई उसके बाद कांग्रेस ने कहा है कि ऐसे तहसीलदार का हम मुंह काला करेंगे.

सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी वायरल किया गया है, जिसमें लिखा है कि तहसीलदार बजरंग बहादुर के खिलाफ यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो कांग्रेस कार्यकर्ता तहसीलदार का मुंह काला करेंगे.

 आए दिन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं.

Exit mobile version