सभी खबरें

सुशांत मामले पर एक्टर के पिता ने सीएम नीतीश कुमार से ली थी जांच की सहमति, उसके बाद दर्ज कराई FIR

सुशांत मामले पर एक्टर के पिता ने सीएम नीतीश कुमार से ली थी जांच की सहमति, उसके बाद दर्ज कराई FIR

 मुंबई/गरिमा श्रीवास्तव :- सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर एफ आई आर दर्ज कराई है और कार्रवाई करने की मांग की है.. सुशांत मामला आए दिन नया तूल पकड़ रहा है..

 एफ आई आर दर्ज कराने से पहले सुशांत के पिता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे जहां नीतीश कुमार ने मामले की जांच के लिए सहमति दी थी उसके बाद एफ आई आर दर्ज कराई गई..

 अब बिहार पुलिस खुद सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा में स्थित फ्लैट पर सबूत इकट्ठे करने जाएगी.. सुशांत के पिता का आरोप है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को बार-बार फिल्म साइन करने से रोका था रिया का कहना था कि सुशांत वही फिल्में साइन करें जिसमें रिया को लीड रोल में लिया जाए.

 साथ ही यह भी बता दें कि बिहार पुलिस आज रिया के बताए फ्लैट पर उनसे पूछताछ के लिए पहुंची थी जहां से रिया फरार है. Rhea Chakraborty की मौजूदगी ना मिलने से बिहार पुलिस मुंबई क्राइम ब्रांच पहुंची है. इस मामले पर कंगना रनौत ने कहा कि सुशांत की आत्महत्या करने के दो-तीन दिन पहले ही रिया संदिग्ध रूप से गायब थी..

 सुशांत के पिता ने यह भी आरोप लगाए हैं कि रिया लगातार सुशांत को ब्लैकमेल करती थी, सुशांत फिल्म लाइन छोड़कर ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था पर रिया उसे जाने नहीं देती थी.. रिया ने सुशांत से कहा था कि तुम कहीं नहीं जाओगे अगर तुम मेरी बात ना मानकर केरल जा रहे हो तो मैं तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट मीडिया के सामने ला दूंगी और सबको बता दूंगी कि “तुम पागल हो”.

 सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती उनकी मां, पिता भाई और दो मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कराया है. सुशांत के पिता का कहना है कि 2019 तक सुशांत की मानसिक स्थिति बिल्कुल सही थी उसके बाद ही रिया से वह मिला और फिर क्या हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली.. इस पूरे मामले पर उन डॉक्टरों के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए जो सुशांत का ट्रीटमेंट कर रहे थे.. के के सिंह ने यह भी कहा कि रिया ने सुशांत को दवाइयों के ओवरडोज भी दिए थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button