पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त हाई कोर्ट को दिए निर्देश, गृह मंत्रालय की टीम पहुंची फिरोजपुर
.jpeg)
पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त हाई कोर्ट को दिए निर्देश,
नई दिल्ली:-देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती बरती है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को प्रधानमंत्री की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं से संबंधित सारे रिकॉर्ड सुरक्षित और संरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने पंजाब सरकार राज्य पुलिस,स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप सहित केंद्र व राज्य की अन्य एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे इस काम में हाई कोर्ट रजिस्ट्रार की मदद भी ले.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक और राष्ट्रीय जांच एजेंसी का एक अधिकारी प्रधानमंत्री की यात्रा से संबंधित सारे रिकॉर्ड हासिल करने में हाईकोर्ट की पूरी मदद करेंगे. इन अधिकारियों के नाम हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार तय करेंगे.
गृह मंत्रालय की टीम पहुंची फिरोजपुर :-
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक की जांच के लिए केंद्रीय जांच टीम शुक्रवार को फिरोजपुर पहुंच गई है.दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने भी केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी है.इसमें बताया गया है कि पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीएम की सुरक्षा से संबंधित सारी जानकारी और विवरण केंद्रीय गृह मंत्रालय जांच समिति ने राज्य सरकार से मांगी है.


.jpeg)

