फ्री फायर गेम के लिए छात्र ने अपनी ही शिक्षिका को धमकी देकर 8 लाख रूपए मांगे, पुलिस ने किया गिरफ्तार
.jpg)
फ्री फायर गेम के लिए छात्र ने अपनी ही शिक्षिका को धमकी देकर 8 लाख रूपए मांगे, पुलिस ने किया गिरफ्तार
भिंड:
भिंड में फ्री फायर गेम की आईडी पाने के लिए स्कूली छात्रों द्वारा अपनी ही टीचर के परिवार को फिरौती की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फिरौती मांगने वाला युवक 12वीं का छात्र है। छात्र को फ्री फायर गेम खेलने के लिए नई आइडी बनाने के लिए रुपयों जरूरत थी, इसलिए उसने 10 वीं कक्षा में पढ़ा चुकीं अपनी महिला शिक्षक के घर को निशाना बनाया। इस मामले की शिकायत फरियादी ने दबोह थाना पहुंचकर की। इसके बाद पुलिस ने आरोपित का नंबर ट्रैस कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मामला भिंड जिले के दबोह का है। पुलिस ने बताया कि 8 अगस्त को सुबह दमोह के वार्ड 11 के निवासी रामेश्वर दयाल शर्मा के घर रविवार को एक अज्ञात युवक चिट्ठी फेंककर चला गया था जब चिट्ठी खोली तो उसमे एक फोन नम्बर लिखा था और साथ ही लिखा था की मुझसे संपर्क करों, नहीं तो तुम अपना बहुत कुछ खो दोगे। इसके साथ ही अगर तुमने कोई भी चतुराई दिखाई तो अच्छा नहीं होगा। साथ ही इस पत्र में पैसे कब और कहां पहुंचाने हैं, यह भी लिखा हुआ हैं। उसके बाद 9 अगस्त को शिक्षिका के नंबर पर एक फोन आया, फोन करने वाला युवक धमकी देते हुए बोला कि अगर आज 12 बजे तक आठ लाख रुपये मुझे नहीं मिले तो, मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। इसके बाद शिक्षिका के परिजनो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जब पुलिस ने आरोपित के नंबर को ट्रैस किया तो उसकी लोकेशन पता चल गई। इसके बाद पुलिस ने अमाह निवासी आराेपित को उसके घर से गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया।
आरोपित 12 वीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि आरोपित फ्री फायर गेम में 20 हजार रुपये हार चुका था, उसे गेम खेलने के लिए नई आइडी बनाने के लिए कुछ पैसों की जरूरत थी। इसलिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 10वीं कक्षा में पढ़ा चुकी महिला शिक्षक के घर को निशाना बनाया। आरोपित ने फिल्मी अंदाज में पहले अपने शिक्षक के घर में लिफाफे में बंद एक पत्र को फेंका। इसके बाद फोन कर आठ लाख रुपये की फिरौती मांगी। साथ ही न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोपित को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल को जब्त कर लिए गए हैं। आरोपित ने बताया कि उसे फ्री फायर गेम पर आइडी बनाने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसलिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर टेरर टैक्स मांगने की योजना तैयार की थी। फिलहाल आरोपित से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।



.jpeg)
