सभी खबरें

Corona की बढ़ती रफ्तार के बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, इस बात को स्वीकारा… जताई चिंता

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना अपने पांव पसार रहा हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर जैसे जिलों ने संक्रमण की रफ्तार तेज हैं। अभी प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा  2 लाख के पार पहुंच गया हैं। 

वहीं, अब तक 3237 लोगों ने अपनी जान गवा दी हैं। जबकि 1 लाख 85 हजार 013 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। वहीं प्रदेश में करीब 15 हजार लोगों का इलाज जारी हैं। 

इसी बीच मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी का बड़ा बयान सामने आया हैं। प्रभुराम चौधरी ने स्वीकार किया कि नवंबर के तीसरे सप्ताह में संक्रमण की रफ्तार में तेजी आई हैं। जबकि दिसंबर में संक्रमण के बढ़ने के आसार हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना की रफ्तार को देखते हुए सरकार सख्त निर्णय ले रही हैं। प्रदेश के जिन जिलों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। वहां नाइट कर्फ्यू  लगाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार को रोकने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

उन्होंने कहा है कि लोगों को और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button