सभी खबरें

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना बघेल ने धार विधायक नीना वर्मा के घर पहुंच कर जाने उनके स्वास्थ्य के हाल

कुक्षी से मनीष आमले की रिपोर्ट – बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं धार जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम वर्मा एवं धार विधायक नीना वर्मा का स्वास्थ्य अस्वस्थ हुआ था। धार जिले की आदिवासी नेत्री पूर्व मंत्री प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना बघेल ने घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। धार विधायक नीना वर्मा से मुलाकात करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम वर्मा के हाल जाने एवं उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। 

रंजना बघेल ने बताया पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा धार जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके मार्गदर्शन से एक नई ऊर्जा मिलती हैं। धार विधायक नीना वर्मा सेवा भावी विधायक है विगत दिनों उनका स्वास्थ्य अस्वस्थ हुआ था एवं अब उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button