सभी खबरें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर कही बड़ी बात ,पढ़े पूरी खबर

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) -: प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप चुनाव(By-election)तथा दोनों राज्यसभा सीट पर भाजपा(BJP) जीतेगी। कांग्रेस(Congres) के नेता कुछ भी बयानबाजी करें, परन्तु हकीकत तो यही है कि राज्य में उसके पास प्रभावशाली नेता नहीं हैं। कमलनाथ(Kamalnath) जनता के नेता नहीं हैं। और दूसरे सभी नेताओ का बंटा धार हैं, जिनके बारे में अब सब जानते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा(VD Sarma) ने  जबलपुर में बातो के दौरान ये बातें कहीं है।

केंद्र का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है

शर्मा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendre Modi) सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 1साल का कार्यकाल ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरा रहा है। कोरोना(Corona) महामारी पर उन्होंने कहा कि दुनिया के समृद्ध देशों में बड़ा नुकसान पहुंचा है, परन्तु देश में समय रहते लॉकडाउन(Lockdown) का निर्णय लेकर प्रधानमंत्री ने देश को बचाया। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए आर्थिक सुधार भी किया जा रहा है।

वर्चुअल रैली, कॉन्फ्रेंस करेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के 1 साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा आम लोगो तक पहुंचाने के लिए वर्चुअल रैली और कॉन्फ़्रेंस करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी(Nitin gadkari) 10 जून को 50 हजार लोगों से जुड़कर वर्चुअल रैली को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, नंदनी मरावी, अभिलाष पांडे, शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, प्रतिभा सिंह, स्वाति गोडबोले आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button