Spicejet ने प्रवासी मज़दूरों को लेकर सरकार के सामने रखा ये प्रस्ताव

Spicejet ने प्रवासी मज़दूरों को लेकर सरकार के सामने रखा ये प्रस्ताव
लॉकडाउन के कारण ढेरों प्रवासी मज़दूर अपने घर वापस लौट रहे है उसी को लेकर Spicejet ने सरकार के सामने एक प्रस्ताव रखा है स्पाइस जेट का कहना है अगर सरकार उन्हें परमिशन देती है तो वह मुंबई और दिल्ली में फंसे मजदूरों को पटना उनके घर पहुंचा सकते हैं. स्पाइस जेट के चेयरमैन और महाप्रबंधक अजय सिंह ने कहा, '' हमने किसी भी मिशन के लिए सरकार के सामने मदद करने का प्रस्ताव रखा है. हम पहले से ही हर दिन (अपने मालवाहक विमानों पर) भोजन, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण मुहैया करा रहे हैं.'' अजय सिंह ने कहा, ” हम कोरोना वायरस को हराने के लिए अपनी सरकार और साथी नागरिकों की मदद करने के लिए तैयार हैं.'' वहीं इंडिगो ने बुधवार को कहा कि उसने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक दवा, उपकरण और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए अपने मदद करने की पेशकश की है. इसके अलावा गोएयर भी मदद के लिए सरकार के सामने प्रस्ताव रख चुका है.

.jpeg)


