MP में तेज रफ़्तार का कहर: एक पुलिसकर्मियों समेत 4 लोगों की मौत

विदिशा। मध्यप्रदेश में एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जहाँ प्रदेश के चार जिलों में सड़क दुर्घटना के मामले सामने आये। वहीं अलग-अलग जगह पर हुई दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। सीहोर जिले के बुधनी विकासखण्ड के पास होलीपुरा ग्राम में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसों में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रायसेन जिले में डयूटी कर रहे पुलिसवालों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। जिससे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। दतिया जिले में कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं बच्चा गंभीर रूप से घायल है। विदिशा जिले में रोड पर खड़ी लोहे की रॉड से भरी ट्रॉली में बाइक सवार टकरा गया। जिससे युवक के गले में रॉड घुसने से मौके पर मौत हो गई।

कार ने स्कूटी को मारी टक्कर 2 की मौत, बच्चा गंभीर रूप से घायल
दतिया कोतवाली थाना क्षेत्र के मोटल होटल के पास तेज रफ़्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मारी दी। इस हादसे में स्कूटी सवार 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है।

ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को कार ने मारी टक्कर
वहीं रायसेन जिले के बरेली में दर्दनाक सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बरेली के टाकीज़ चौराहे पर डयूटी कर रहे पुलिसवालों को भोपाल की ओर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक पुलिसकर्मी का पैर कट गया और मौत हो गई। वहीं एक अन्य पुलिसकर्मी घायल है। मृतक पुलिसकर्मी राजेंद्र यादव बरेली थाने में प्रधान आरक्षक की पोस्ट पर पदस्थ थे। यह घटना बरेली थाना क्षेत्र देर रात करीब 1:30 बजे की है। बताया जा रहा है कार चालक नशे में था। फिलहाल इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version