खोजें

सपा नेता ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- प्रधानमंत्री ने नहीं सुनी जनता के मन की बात

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर तमाम राजनैतिक पार्टियां PM मोदी पर जमकर निशाना साधने में लगी हुई हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने कहा कि यह देश का बड़प्पन है कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ के 100 एपिसोड को देश की जनता ने धैर्य से सुना। प्रधानमंत्री ने लेकिन देश की जनता की मन की बात नहीं सुनी, उन्होंने ना किसानों की बात सुनी, ना सेना के जवानों की बात सुनी, ना बेटियों की बात सुनी, ना गरीबों की बात सुनी, ना छोटे और मझले व्यापारियों की बात सुनी. सुनील साजन ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अगर जनता की मन की बात सुनी होती तो अब तक देश को विश्वस्तरीय 100 विश्वविद्यालय मिल गए होते,100 एम्स मिल चुके होते।

साथ ही सपा प्रवक्ता ने कहा कि देश की जनता को कुछ भी नहीं मिला,  बस प्रधानमंत्री के मन की बात के 100 एपिसोड पूरे हो गए हैं।

Exit mobile version